फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः कीटनाशक की 36 दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस किए गए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने शनिवार की दोपहर 36 कीटनाशक दुकानों पर छापा मारा। अनियमिता पाए जाने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और 18 दुकानों से कीटनाशक दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। अधिकारियों ने छह दुकानदारों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शासन की ओर से जिले में कीटनाशी दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने व प्रतिबंधित कीटनाशक की बिक्री पर नजर रखने के लिए शनिवार को कृषि रक्षा विभाग व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दुकानों पर छापा मारने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा व एडीओ कृषि की अगुवाई में तीन टीमों ने जिला मुख्यालय के साथ ही सीयर, सिकंदरपुर, भीमपुरा आदि इलाकों में स्थित कीटनाशक दुकानों पर छापा मारा।
अनियमितता पाए जाने पर भीमपुरा क्षेत्र के दो कीटनाशक दुकानों का लाइसेंस अधिकारियों ने निलंबित कर दिए। इसके अलावा 18 दुकानों पर कीटनाशक दवाओं का सैंपल लिया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि छह दुकानदारों को लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी गई है। बताया कि सोमवार को कीटनाशक दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें