फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नाराज होकर छह दिन पूर्व गईं दो सगी बहनें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली पुलिस द्वारा बुधवार को क्षेत्र स्थित एक गांव से गुमशुदा दो सगी बहनों को बरामद कर लिया गया। दोनों बहनें छह दिनों पहले घर से नाराज होकर चली गई थीं। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बता दें कि 27 मई 2021 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सगी बहनें अचानक घर से गायब हो गईं। परिजनों ने कोतवाली में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने सैदपुर चट्टी से दोनों बहनों को बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बड़ी बहन ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह बलिया शहर पहुंची और वहां किराए पर कमरा लेकर रहने लगीं। बताया कि शहर में एक प्राइवेट नौकरी भी शुरु कर दी ताकि उन्हें खाने-पीने की समस्या न हो। बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बहने सैदपुर चट्टी पर हैं इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बहनों से पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी राजेेश सिंह ने बताया कि दोनों बहनें घर से नाराज होकर चली गईं थीं और बलिया में किराये के मकान में रहने लगीं। बड़ी बहन शहर में कहीं प्राइवेट नौकरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें