बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के टीडी कॉलेज चौराहे पर बृहस्पतिवार को कोरोना कर्फ्यू के नाम पर जांच के दौरान पुलिस ने कोविड-19 में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता की। पुलिस ने उनके वाहन चालक की पिटाई भी कर दी। इससे नाराज होकर कोविड जांच में लगे स्वास्थ्यकर्मियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए जांच करने से बहिष्कार कर दिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
बता दें कि अर्बन में 11 टीमें कोविड-19 से जुड़े कार्यों में लगाई गई हैं। जिनमें से एक आरआरटी टीम नंबर-1 शहर के जगदीशपुर की तरफ कोविड सैंपलिंग के लिए आईडीपीसीआर कार्यालय से बोलेरो पर सवार होकर बृहस्पतिवार की दोपहर में रवाना हुई। जांच टीम का आरोप है कि जैसे ही उनकी गाड़ी टीडी कॉलेज चौराहे पर पहुंची, वैसे ही वहां पर तैनात पुलिस ने गाड़ी रोक दिया। जांच टीम का द्वारा परिचय और जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने ड्राइवर व गाड़ी पर डंडा चला दिया। इसके साथ ही टीम के सदस्यों और ड्राइवर को गालियां भी दी। जबकि उन पुलिसकर्मियों को बार-बार बताया गया कि हम लोग गंभीर मरीजों का सैंपल लेने जा रहे हैं। कोविड जांच टीम के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जनपद में कोविड से जुड़ी कोई भी टीम और कर्मचारी कार्य नहीं करेगा। इसके बाद आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने कार्यों का बहिष्कार करते हुए सीएमओ को मामले की सूचना दी।
---------------------------
नोट- एसपी या एएसपी का वर्जन पीछे से भेज रहा हूं, अभी मीटिंग चल रही है।