फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से अब तक 203 लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कोरोना का कहर थमने के बजाय दिन प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पांव पसार चुका है। बावजूद लोग आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना ने पांच और लोगों की जान ले ली। वहीं, जिले में मौत की संख्या दोहरा शतक पार कर 203 पहुंच गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार जिले में 369 नए संक्रमित मिले हैं। कुल 3146 लोगों की जांच की गई थी। वहीं, एक्टिव केस 3062 हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2194 है। होम आइसोलेशन में 2438 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 44 मरीजों को भर्ती किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोरोना से मरने वालों में गड़वार के असनवार चोगड़ा निवासी 55 वर्षीय वृद्ध, अभईपुर जिगड़सर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला, दुबहर के नगवा निवासी 54 वर्षीय वृद्ध व शिवपुर निवासी 55 वर्षीय वृद्ध महिला, बिसौली निवासी 56 वर्षीय वृद्ध महिला शामिल है। कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मास्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइडलाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें