फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देवर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बलराम सिंह के डेरा-धतुरी टोला संपर्क मार्ग पर स्थित सिऊठवा बाबा स्थान के पास खेत में स्थित कुएं में दो बच्चों सहित महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर लिया है। देवर फरार है। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बैरिया थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी प्रेम मौर्य व पत्नी पूजा मौर्य के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कई बार दोनों के बीच सुलह समझौता भी हुआ। 15 दिसंबर को भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद पूजा नाराज होकर बच्चो के साथ घर से निकल गयी। मंगलवार सुबह पूजा व उसके दो बच्चे क्रमश: कृति व प्रिसं उर्फ बजरंगी का शव सिऊठवा बाबा स्थान के पास खेत में स्थित कुएं में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से महिला समेत तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में बैरिया पुलिस ने पूजा के भाई सूर्य प्रकाश वर्मा की तहरीर के आधार पर पति प्रेम मौर्य, देवर शम्भू मौर्य, सास चन्द्रावती देवी के खिलाफ धारा 498ए व 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सास और पति को बुधवार की सुबह बैरिया जीप स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। देवर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति, सास व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति व सास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। देवर की तलाश की जा रही है। मामले में अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है।
उमेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ बैरिया
आत्महत्या व हत्या में उलझी कहानी
भाई बोला, कोर्ट में समझौता के बाद बहन को मायके से किया था विदा
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र में मंगलवार को मां व बेटा-बेटी की एक साथ मिली लाश के मामले में हत्या व आत्महत्या के बीच कहानी उलझ गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि आखिर महिला बेेटा व बेटी के साथ कुएं में क्यों कूदी? वह दस साल से यदि समझौता कर रही थी तो अचानक ऐसा क्या हो गया जो उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा? लोगों ने आशंका जताई, कहीं ऐसा तो नहीं कि साक्ष्य छुपाने के लिए उनकी लाशों को कुंए में फेंक दिया गया हो? बहरहाल ये जांच के विषय हैं और इन पर पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट या जांच की कार्यवाही होने के बाद ही पूरा होगा। मृतका पूजा के भाई राजू ने बताया कि पांच भाई-बहनों में पूजा चौथे नंबर की थी। पिता सोनीपत में एक धागा मिल में कार्य करते हैं। उन्होंने पूजा की शादी करीब 10 साल पूर्व बड़े धूमधाम से बैरिया थाना क्षेत्र के धतूरी टोला निवासी प्रेम मौर्य के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही बहनोई प्रेम, उसका भाई शंभू व सास चंद्रावती बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसमें कई बार समझौता भी हुआ। इसके बाद न्यायालय तक भी मामला पहुंचा। वहां से समझौते के बाद इस वादे के साथ विदाई हुई कि अब मारपीट नहीं करेंगे। 15 दिसंबर को पुन: बहन को पति, देवर व सास ने मारा पीटा और बच्चों संग घर से निकाल दिया। इसके बाद वे कहां गए, इसकी खोजबीन तक नहीं की। मंगलवार को पता चला कि बैरिया थाना क्षेत्र के बलराम सिंह के डेरा-धतुरी टोला संपर्क मार्ग पर स्थित सिऊठवा बाबा स्थान के पास खेत में स्थित कुएं में उनकी लाश उतराई है। भाई का आरोप है कि तीनों लोगों की प्रताड़ना के कारण बहन व उसके दो बच्चों की मौत हुई है। उसने कहा कि बहन के शादी के काफी दिन बाद पता चला कि बहनोई की शादी पूर्व में भी हो चुकी है। यदि ये जानकारी पहले ही हो गई होती तो हम उसकी शादी ही इससे नहीं किए होते। हमसे ये जानकारी छिपाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें