फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर डीएम ने सुनी किसानों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें जिले भर से आए किसानों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं को रखा, जिसके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। यह किसान दिवस हर महीने के तीसरे बुधवार को होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निपटारा जितना जल्द हो जाए, कर देना है। वजह कि खेती-किसानी का कार्य समयबद्ध होता है, लिहाजा अगर समस्या के निदान में देर हुई तो इसमें काफी नुकसान हो सकता है। चेतावनी दिया कि किसानों से जुड़ी समस्या को अगर किसी ने हल्के में लिया तो निश्चित रूप से उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि कोई भी सरकारी नलकूप खराब दशा में नहीं होना चाहिए। बिजली खराबी के चलते हो तो विद्युत विभाग इस पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य, बागवानी से जुड़ी लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। किसानों ने भी खेती-किसानी से जुड़े कुछ सवाल पूछे। जिसका उत्तर देते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर उप निदेशक कृषि इंद्राज, कृषि अधिकारी विकेश कुमार, कृषक अखिलेश सिंह, संतोष सिंह, धीरेन्द्र राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें