फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नहीं खराब दर्जे के अनाज घटना के जिम्मेवार

Mon, 21 Mar 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बहादुरपुर कांड में 139 बच्‍चे बीमार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें बेलहरी ब्लाक के बहदुरा प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मिल में फूड प्वाइजनिंग का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि अध्यापकों पर से गलत तरीके से दर्ज प्राथमिकी को वापस नहीं लिया गया, तो जनपद के शिक्षक आंदोलित होने के लिए बाध्य होंगे।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम चौबे ने कहा कि एक ओर जहां कोटे की दूकान से सड़ा गेहूं और चावल के साथ ही तेल, घी और दूध भी मिलावट कर दूकानदारों द्वारा मिड-डे-मिल के लिए आपूर्ति हो रही है। इस अनाज से बने भोजन की जांच के लिए कोई मशीन नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में अनाज कोटेदार और दूकानदारों की जांच न कर पूरी जिम्मेदारी शिक्षकों पर थोपना अधिकारियों और छुटभैया नेताओं का फैशन बन गया है। अध्यापकों की नियुक्ति शिक्षण कार्य के लिए किया जाता है, लेकिन उनके जिम्में कई विभागों के गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझाकर शिक्षा के स्तर को गिराया जा रहा है। 

कहा कि मध्याह्न भोजन योजना ने तो शिक्षकों को बावर्ची बनाकर रख दिया है। मध्याह्न भोजन से बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं से न तो सबक लिया जा रहा है और न ही पके भोजन की जांच के लिए कोई व्यवस्था की जा रही है।

कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसका बच्चा विद्यालय में पढ़ता भी नहीं है, उसके द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराना साबित करता है कि इस मामले को सुनियोजित रूप से तूल दिया जा रहा है। संगठन के इस मामले को गंभीरता से लिया है।

जिले के शिक्षकों में फर्जी प्राथमिकी दर्ज होने को लेकर नाराजगी है। बैठक में अरूण कुमार सिंह, राजेंद्र तिवारी, डा. आशुतोष कुमार शुक्ल, अवनीश सिंह, धीरज राय, नित्यानंद पांडेय, अनिल सिंह, संजय सिंह, धनंजय पाठक, योगेंद्र वर्मा, जितेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, सुनील यादव, राजेश यादव, विजय सिंह, मनोज सिंह, मैनुद्दीन, राकेश वर्मा, संतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शर्मानाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें