फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में ही रखा मिला छात्राओं का अनाज

Mon, 21 Mar 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मिड-डे-मील - फोटो : FILE
विज्ञापन
भीमपुरा स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डेन द्वारा शनिवार की सुबह बच्चों के अनाज को कसबा में ही एक दूकानदार को बेचते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसपर एसडीएम बेल्थरारोड राधेश्याम पाठक तथा एबीएसए नगरा यशवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर दूकानदार के  पास से डेढ़ कुंतल आटा सील किया।
विज्ञापन


इसकी जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई। जिसपर बीएसए के निर्देश पर सोमवार को पहुंचे नगरा एबीएसए यशवंत सिंह जांच करने के लिए पहुंचे। पाया गया कि दोबारा उसी दूकान में अनाज रखा हुआ है।


कस्तूरबा बालिका विद्यालय को केंद्र सरकार द्वारा गरीब छात्राओं को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा देने के लिए 2011 में स्थापित किया गया था। लेकिन इस विद्यालय मेें छात्राओं केे लिए मिले अनाज में भी बड़े पैमाने पर घोटाला करने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन


जिसे ग्रामीणों ने बीते दिनों बाजार के एक दूकान में बरामद कर आला अफसरों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचकर बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक कंचन सिंह और लेखाकार समीर शर्मा ने खुद उस अनाज को बरामद करते हुए विभाग के आला अफसरों को जानकारी दी।

ग्रामीणों का आरोप था कि आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन द्वारा बच्चों को मिलने वाले अनाज में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जाती है। महंगे दाम के चावल, आटा एवं दाल सहित अन्य सामग्री कागजों में खरीद कर बच्चों कम मूल्य वाले राशन खिलाए जाते है।

जिससे स्कूल के बच्चे कुपोषण का शिकार होने के संभावना बनी रहती है। दूसरी बार जांच के लिए पहुंचे अफसरों ने बाजार के एक दूकान पर रखे चार बोरे चावल और 31 किलो चना और अरहर की दाल तथा एक-एक टिन सरसों तेल और रिफाइन तेल बरामद किया गया।

लेकिन कार्रवाई की जगह डेढ़ कुंतन बरामद आटा और अन्य खाद्य सामग्री को स्टोर में रखवा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। इस बाबत पूछे जाने पर एबीएसए यशवंत सिंह ने कहा कि बीएसए राकेश सिंह के आदेश अनुपालन में यह अनाज स्कूल में रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें