फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में बहा हजारों बच्चों का भविष्य

Thu, 25 Aug 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बाढ़ में बह रहीं ‌पुस्‍तकें।
विज्ञापन
जनपद में आई बाढ़ ने नींद-चैन तो छीना ही है, हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य को भी लटका दिया। हाईस्कूल और इंटर के ऑनलाइन रजिस्टेशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक ही थी। जबकि बोर्ड  के प्राइवेट परीक्षार्थियों की विलंब शुल्क के साथ अंतिम रजिस्टेशन करने की  तिथि 20 अगस्त थी। करीब पखवाड़े से जनपदवासी बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। उसके पास रहने-खाने का ठिकाना नहीं है तो भला रजिस्टेशन कैसे कराएगा?
विज्ञापन



माध्यमिक  शिक्षा परिषद उप्र द्वारा संचालित स्कूलों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के  बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त थी और संस्थागत  छात्र-छात्राओं का आनलाइन रजिस्टेशन 25 अगस्त तक। लेकिन कई गांव बाढ़ में  घिरे होने के चलते हजारों छात्र-छात्राएं अपना रजिस्टेशन नहीं करा पाए। 

क्षेत्र के अभिभावक महेश कुमार, दिनेश कुमार ने इस बात की गुहार मौके पर  पहुंचे इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह से लगाई। जिस पर कांग्रेस नेता विनोद  सिंह ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उप्र शासन जितेंद्र कुमार,  जिलाधिकारी बलिया व जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को पत्र देकर मांग की है  कि जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के फार्म की ऑनलाइन तिथि 10 सितंबर तक  करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें