फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी आज सजे मंदिर और घर

विज्ञापन
krishna janmashtami
विज्ञापन
जिले में गरुुवार को होने वाली कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक तैयारियां होती रहीं। भक्त जहां कृष्ण मंदिरों को सजाने में जुटे रहे वहीं घरों में भी झाकियां सजाने की तैयारी होती रही। जबकि बाजारों में झांकियों के सजावट के सामान खरीदने को भीड़भाड़ का माहौल रहा।
विज्ञापन


जन्माष्टमी को लेकर घर से मंदिर तक आकर्षक ढंग से सजाए जा रहे है। मंदिरों की साफ सफाई से लेकर रंग रोगन तक के कार्य को बुधवार को अतिम रूप दिया गया। नगर के अलावा ग्रामीणांचलों के अधिकांश घरों में जन्माष्टमी पर्व गुरुवार को विधि विधान से मनाया जाएगा। नगर के पुलिस लाइन, रेलवे के जीआरपी समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।

इसके अलावा नगर से सटे अगरसंडा, मिड्ढा, छाता, शंकरपुर, हरिपुर, घरौली, सहतवार स्थित जानकी ब्रह्म स्थान, पंचमंदिर, शाहपुर आदि गांवों के मंदिर व घरों पर भी तैयारियां जोरों पर रहीं। वहीं बाजार में भगवान श्रीकृष्ण, राधा की विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियों समेत पूजा सामग्री की खरीददारी की जाती रही। जन्माष्टमी स्कूल, कालेजों में रूप सज्जा प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें