फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षा 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय में स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में एडमिशन प्रवेश परीक्षा से होगा। प्रवेश परीक्षा 22 से 24 सितंबर तक कराई जाएगी। इसके लिए महाविद्यालय की ओर से सभी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बीए में 1020 सीटों सापेक्ष 3785 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। बीएससी (गणित वर्ग) में तीन सौ सीटों के सापेक्ष 694 आवेदन, बीएससी जीव विज्ञान में तीन सौ सीटों के सापेक्ष 413 आवेदन, बीकाम में तीन सीटों के सापेक्ष 787, एमएससी जंतु विज्ञान में 30 सीटों के सापेक्ष 119 आवेदन, एमए भूगोल में 30 सीटों के सापेक्ष 169 आवेदन, एमए हिंदी में 60 सीटों के सापेक्ष 237 आवेदन तथा एमए समाज शास्त्र में 60 सीटों के सापेक्ष 214 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया परीक्षा से होगा। शेष विषयों में आवेदन पत्रों की संख्या कम होने के चलते मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। बीएसी गणित तथा एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक, बीएससी बायो, एमएसी जंतु विज्ञान, एमए समाज शास्त्र की प्रवेश परीक्षा अपराह्न दो से चार बजे तक होगी। 23 सिंतबर को दोनों पालियों में बीए की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। वहीं 24 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक बीकाम एवं एमए भूगोल की परीक्षा कराई जाएगी। सभी परीक्षाओं का केंद्र मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें