फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ घटना की निंदा

Wed, 18 May 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार की शाम सरस्वती शिशु मंदिर सिकंदरपुर में हुई। बैठक में बीते दिनों आजमगढ़ में दो समुदायों के बीच हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई साथ ही प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित  करते हुए भाजयूमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि 14 मई को आजमगढ़  में दो समुदाय के बीच हुई घटना की जितनी भी निंदा की जाय कम है। लेकिन यह  घटना प्रदेश सरकार के इशारे पर हुआ है। ताकि सस्ती लोकप्रियता हासिल हो  सकें। जब कि अब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं।

कहा कि प्रदेश  सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जहां एक तरफ अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार को देखने जा रहीं सांसद नीलम सोनकर, शिवप्रताप शुक्ला, राधा मोहन अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की गई। जिला उपाध्यक्ष ओंकार चंद सोनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार  प्रदेश में दंगा कराकर एक जाति विशेष का वोट लेना चाहती है।
विज्ञापन


आजमगढ़ में  दंगा होना इस बात को प्रमाणित करता है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी  की सरकार चल रही है। प्रदेश की जनता समझ चुकी है तथा आने वाले 2017 में  परिवर्तन कर मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। इस मौके पर सुरेश सिंह,  अभिषेक मिश्रा, क्रांति देव सिंह, सुदामा राय, तनुज प्रताप सिंह, सुनील  गुप्ता, सुदीप आर्या, अटल सोनी, कमलेश तिवारी, प्रिंस मोदनवाल, राजन  चौरसिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें