अब पीएफ के पूरे पैसे निकाले जा सकेंगे
- फोटो : getty
विकास खंड रेवती के हड़ियाकला गांव में विकास के लिए आए लाखों रुपये का ग्राम प्रधान से लगायत सचिव, बीडीओ ने पहले जमकर बंदर बांट किये। जब जांच की बारी आई तो जांच अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा अभिलेख उपलब्ध न कराने का बहाना बनाया जा रहा है।
हड़िहरकला गांव निवासी अभय नारायण मिश्र 26 फरवरी 2016 को जिलाधिकारी ज्ञापन देकर आरोप लगाया था राज्य वित्त योजना, तेरहवां वित्त योजना, मनरेगा, श्मशान घाट योजना एवं स्वच्छ शौचालय एवं इंदिरा आवास योजनांतर्गत वर्ष 2010-11 से दिसंबर 2015 तक जो धनराशि प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष कार्य नहीं कराया गया है।
प्रधान एवं सचिव द्वारा कार्यों को न कराकर शासकीय धनराशि का गबन कर लिया गया है। इसी प्रकार इंदिरा आवास योजनांर्गत बीपीएल सूची में फर्जी तरीके से नाम में हेरा-फेरी कर बैंक में फर्जी तरीके से खाता खोलकर अपात्रों को नियम के विरुद्ध आवास दिया गया है
कोई भी आवास आज तक नहीं बने हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ को जांच सौंपी है। सीडीओ ने जांच डीडीओ को हैंड ओवर किया और 15 दिन के अंदर जांच आख्या मांगी। डीडीओ ने सहकारी समिति के सहायक निबंधक अभय सिंह को जांच सौंपी। लेकिन आज तक जांच प्रस्तुत नहीं की गई है। हालांकि जांच अधिकारी अभय सिंह सहायक निबंधक सहकारी समिति का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसलिए जांच आख्या अभी तक प्रस्तुत नहीं की गई है। के बालाजी ने कहा जांच सौंप दी गई है। आख्या मिलते ही इसमें संलिप्त सभी दोषियों को पर कार्रवाई होगी। धनराशि की भी रिकवरी होगी।