फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिपाल की प्रतिमा की स्थापना की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के लखनेश्वर डीह किला स्थित भगवान विष्णु मंदिर के समीप सोमवार की रात कुछ लोगों ने राजा महिपाल की प्रतिमा रखने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लेकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। महंत के नेतृत्व में श्रद्धालुओं और अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अवैध रूप से प्रतिमा की स्थापना रोकने की मांग की।
विज्ञापन

पत्रक में कहा कि काफी दिनों से राजा महिपाल की प्रतिमा लगवाने के प्रयास किया जा रहा था। सोमवार की रात छह युवक राजा महिपाल की प्रतिमा लेकर पहुंचे। इसकी खबर किसी तरह ग्रामीणों को मिली। आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रतिमा कब्जे ले ली। दो युवकों को हिरासत में ले लिया। अन्य लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
भगवान विष्णु मंदिर के महंत गिरवर लाल दास ने आरोप लगाया कि विष्णु भगवान मंदिर के समीप रास्ते के किनारे अवैध रूप से प्रतिमा की स्थापना का प्रयास किया जा रहा था। पत्रक सौंपने वालों में अनिल सिंह, गिरीश नारायण सिंह, विजय बहादुर यादव, भानू प्रताप सिंह आदि रहे। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि प्रतिमा को कब्जे में ले लिया गया है। उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिया गया है कि कानूनी प्रक्रिया अपना कर शांति व्यवस्था कायम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें