देखते ही देखते अखिलेश ने दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच, उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड और दांत से काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए रेफर कर दिया।
दुकानदार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुकानदार की माता सुरतिया देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।