फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से कोचिंग के लिए निकले तीन किशोर गंगा में डूबे, मची चीख-पुकार; दूसरे दिन नदी में उतराती मिली लाशें

Fri, 30 May 2025 12:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तीन किशोरों की डूबने से माैत हो गई। एक दिन पहले यानी गुरुवार की शाम वे सब कोचिंग के लिए निकले थे। नहीं लाैटने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। दूसरे दिन शुक्रवार को लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नदी किनारे लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से कोचिंग पढ़ने गए तीन किशोरों की गंगा में डूबने की आशंका सच साबित हुई। शुक्रवार की सुबह तीनों का नदी में उतराया हुआ शव मिला तो कोहराम मच गया। घटना की खबर लगते ही परिजन भी बिलखते हुए माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन




इस दर्दनाक घटना से तीनों परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। सूचना पर तहसीलदार मनोज राय, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह दलबल के साथ मौके पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक दिन पहले की हत्या, पकड़ा गया तो पुलिस पर भी चलाई गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर गांव के सामने घाट पर गुरुवार की शाम तीन साइकिल और कपड़ा देखकर ग्रामीणों ने नदी में किसी के डूबने की आशंका जताई थी। इसकी खबर लगते ही भारी संख्या में भीड़ जुट गई। साइकिल, किताब और कपड़ों से तीनों किशोरों की शिनाख्त संदीप कुमार (15) पुत्र योगेंद्र, विनय गोंड (17) पुत्र राजन, निवासी सावन छपरा और वसीम (18) पुत्र रसीद मियां, निवासी वचन छपरा के रूप में हुई।

विज्ञापन

तीन किशोरों की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
तीनों के परिजन बिलखते हुए घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की सहायता से नदी में शवों की खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन यानी शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने शव को नदी में उतराया देखा तो उन्होंने पुलिस और परिजनों को खबर की। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों शव को बाहर निकाला। इसकी खबर लगते ही घाट पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

जब परिजनों ने पोस्मार्टम से किया इनकार
नदी में डूबे तीनों किशोरों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार मनोज राय और नायब तहसीलदार रजनीश सिंह ने परिजनों को समझाकर शवों के पोस्टमार्टम को राजी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें