फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसडीएम ने बीएलओ के कसे पेंच, 21 बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर उपजिलाधिकारी न्यायिक व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चंद्रा ने सोमवार को सदर तहसील सभागार में फेफना विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में 21 बीएलओ के अनुपस्थित होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सदर तहसीलदार को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में श्री चंद्रा ने बीएलओ को सुपरवाइजर की ओर से उपलब्ध कराई सूची में शामिल 79 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का सत्यापन करते हुए उनका पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मतदाता सूची में पहले से उपलब्ध दिव्यांग मतदाताओं का ईपिक नंबर और उनके मोबाइल नंबर अंकित करने को कहा। बताया कि मतदाता सूची में मृतक, डबल सिफ्टेड मतदाता को नियमानुसार विलोपित करने की कार्रवाई की जाए। यह भी निर्देश दिया कि सभी बीएलओ व सुपरवाइजर मतदाता सूची के ऊपरी कवर को ध्यानपूर्वक देख लें कि उस पर अंकित विवरण जैसे अनुभाग, मजरे का नाम, ग्रामपंचायत का नाम, पोस्ट ऑफिस, पिन कोड, थाना इत्यादि सही हो, यदि गलत है तो उसे सही करा लें। अन्य अनुभाग, मजरे का मतदाता किसी अन्य मजरे में है तो उसे विवरण सहित अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें