फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टहलनाला की सफाई न होने पर अधिशासी अभियंता से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान योजनाओं के कटहलनाल की बरसात पूर्व सफाई न होने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, योजना में प्रगति न होने पर पीओ नेडा, जिला खनन व उपायुक्त उद्योग चेतावनी देते हुए बिना सूचना के गायब जिला खाद्य विपणन अधिकारी का एक दिन का वेतन काटा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान 29 परियोजनाओं, जिनका निर्माण कार्य संबंधित कार्यदायी संस्था निर्धारित समय अवधि में पूर्ण नहीं कराया है, पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता/प्रोजेक्ट मैनेजर से जवाब मांगा हैं।
डीएम ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए पीओ नेडा को कड़ी चेतावनी दी। कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला खनन अधिकारी को चेतावनी तथा उपायुक्त उद्योग को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न पाए जाने पर चेतावनी जारी करने एवं इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एलडीएम से कहा कि बैंकर्स को निर्देशित किया जाए कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग करें। उन्होंने फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में तेजी से प्रगति लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अवगत कराया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चितबड़ागांव का निर्माण कार्य इस माह में पूर्ण हो जाएगा।
100 बेड संयुक्त अस्पताल सोनबरसा में शेष कार्य पूर्ण कराने में लापरवाही बरतने पर प्रोजेक्ट मैनेजर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। पर्यटन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर, अवर अभियंता, पर्यटन विकास निगम ने बताया कि ठेकेदार कार्य नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

इस पर ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें