फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी करोड़ की, पानी बूंदभर नहीं

Thu, 21 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
टंकी से पानी आपूर्ति नहीं
विज्ञापन
नगरा कस्बे में पानी की समस्या दूर करने के लिए एक दशक पहले पानी टंकी का निर्माण कराया गया। पानी टंकी से इलाके के 11 गांवों में पानी की सप्लाई की जानी थी। सभी 11 गांवों में पाइप बिछाई जानी थी। जल निगम की ओर से एक करोड़ की लागत से वर्ष 2006 में बन कर तैयार टंकी से कुछ दिनों तक पानी सप्लाई हुआ लेकिन इसके बाद ट्रांसफार्मर दूसरे जगह लगवा दिया गया। इसके बाद से अब तक इसकी सुध न तो विभाग ने ली और ना ही जनप्रतिनिधियों ने। गर्मी आने पर इसकी उपेक्षा खलती है। अब फिर से मांग उठने लगी है कि इसे किसी तरह शुरू कराया जाए, ताकि पानी की किल्लत खत्म हो।
विज्ञापन


नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास वर्ष 2004 में भाजपा के तत्कालीन विधायक रामइकबाल सिंह के प्रयास से जल निगम की ओर से पानी टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। विधायक ने आठ नवंबर, 2006 को इसका उद्घाटन किया लेकिन नगरा तक ही पाइप लाइन बिछने से पानी सप्लाई नहीं हुआ। बाद में पानी सप्लाई शुरू हुआ।

इस दौरान यहां लगा ट्रांसफार्मर दूसरे जगह लगवा दिया गया। इसके बाद से अब तक पानी नहीं सप्लाई हुआ। नगरा में दो अस्पताल, विकास खंड, थाना, डाकघर के अलावा चार महाविद्यालय, नौ इंटर कॉलेज के साथ ही एक दर्जन से अधिक उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। पास के गांवों से प्रतिदिन चार से पांच हजार ग्रामीण नगरा विभिन्न कामों से आते हैं। जल निगम से बातचीत एक्सईएन अलाउद्दीन खान ने बताया कि जल्द सप्लाई की बात शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें