फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज कारोबारियों ने किया जाम

Mon, 20 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
बिजली का ट्रांसफार्मर बार-बार फुंकने से नाराज कारोबारियों ने रविवार को रानीगंज बाजार चौक पर सड़क जाम कर दिया। सपा नेता ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। जाम से लोग परेशान रहे और कई लोगों की ट्रेन तक छूट गई। रानीगंज बाजार के चौक में 250  केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो एक महीन में तीन बार बदला गया और फुंक गया। कारोबारी लगातार इसकी क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने रविवार को चौक बाजार में चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीज सपा के जिला सचिव  मनोज सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एके सिंह से बात हो चुकी है और यहां 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लग जाएगा। उनके आश्वासन के बाद व्यापारियों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम  समाप्त होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर रामजी  गुप्ता, विवेकानंद, रमेश गुप्ता, अश्विनी सिंह, अरविंद वर्मा, चांदी, आजाद  हुसैन, अरूण मिश्र, अमित केशरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। त केशरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें