फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और नवजात को ले गई चाइल्ड लाइन की टीम-

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र के चाँदपुर गांव के नहर के पास झाड़ी में बीते 19अगस्त को मिले नवजात बच्ची का लालन-पालन कर रहें अरविंद राम और उसकी पत्नी से चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर पर फोन करके मामले की सूचना दी थी। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम गांव में बच्ची को ले जाने के लिए तीन बार आई,लेकिन बस्ती वासियों के विरोध के कारण बच्ची को नहीं ले जा सकी थी। पुन: मंगलवार की दोपहर पुलिस बल के साथ चाइल्ड लाइन की टीम गांव पहुची और नवजात को उसके हवारे करने की बात कही, जिस पर ग्रामीण उग हो गये, लेकिन थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी के समझाने -बुझाने के बाद लोग माने गये और बच्ची को टीम के हवाले कर दिया।
बता दें कि बच्ची का लालन पालन कर रहे अरविंद राम को कोई कोई संतान नहीं है। इसीलिए वह और उसकी पत्नी बच्ची को नहीं देना चाहते थे। उन्हें बच्ची से काफी लगाव हो गया था। बस्ती के लोग भी इसीलिए विरोध कर रहे थे। पुलिस कर्मियों के साथ चाइल्ड लाइन की टीम उक्त गांव के घर पर गई, जहां नवजात का लालन पालन हो रहा था। वहाँ पहुंचने के बाद बच्ची का पालन पोषण कर रहे अरविंद उनकी पत्नी देवंती सहित बस्ती के लोग पुन: बच्ची को ले जाने नहीं दे रहे थे। थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी के काफी समझाने बुझाने के बाद व बहुत ज्यादा मशक्कत के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा। इस मौके पर एसआई रामगोपाल त्यागी, एसआई लालसाहब, कमल किशोर, सौरभ सिंह, वालंटियर यूसुफ अंसारी, महिला स्टाफ शाहिदा परवीन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें