फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी सुरक्षा के बीच मूल्यांकन शुरू

Sun, 05 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का कार्य भारी सुरक्षा के बीच छठें दिन शनिवार से शुरू हुआ। शर्मा गुट के अलावा अन्य शिक्षक संगठन अभी भी मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की पहल पर शर्मा गुट मूल्यांकन के लिए तैयार हुआ लेकिन अन्य गुटों के विरोध के चलते संभव नहीं दिख रहा था। इस पर शनिवार को मूल्यांकन केंद्रों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई और काम शुरू कराया गया। पहले दिन जीजीआईसी को छोड़ दें तो अन्य केंद्रों पर केवल कोरम ही पूरा किया गया।

नगर के कुंवर सिंह इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका विद्यालय और टाउन इंटर कालेज को बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर शिक्षकों के बहिष्कार के कारण पांच दिनों से मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से ठप था।
विज्ञापन


डीआईओएस के काफी मशक्कत के बाद और शर्मा गुट के सहयोग से शनिवार को जीजीआईसी और कुंवर सिंह इंटर कालेज पर मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। जीजीआईसी पर मूल्यांकन की शुरुआत डीआईओएस शिवचंद्र राम और प्रधानाचार्य दुलेश्वरी राय की उपस्थिति में शर्मा गुट के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के साथ ही शिक्षिका लक्ष्मी देवी, रजनी श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता आदि ने 204 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि जीआईसी पर 20 और कुंवर सिंह इंटर कालेज पर 43 कापियां जांची गईं।

टाउन इंटर कालेज में पांच उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका। इस दौरान सभी मूल्यांकन केद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात की गई थी। उधर शर्मागुट को छोड़कर चेतनारायण गुट, पांडेय गुट, ठकुराई गुट, वित्तविहीन शिक्षक संगठन आदि से जुड़े शिक्षक सभी केंद्रों के सामने धरना देकर मूल्यांकन का विरोध करते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें