फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बंगाल चुनाव के बाद कमान, 1150 नए जवान कानून व्यवस्था संभालेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन मैदान में 20 अप्रैल को होने वाले रंगरूट दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेश तक कैंसल कर दिया गया। विभाग की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बंगाल चुनाव में व्यस्तता के कारण आगे कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

नौ माह की कठोर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद करीब 1150 जवान जिले को मिलेंगे। जिले के अलग-अलग थानों पर तैनात किया जाएगा। खास बात यह है कि यह यूपी पुलिस का पहला ऐसा बैच है, जिसने एक जुलाई 2024 से लागू हुए तीनों नए कानूनों की और एआई की विशेष पढ़ाई और ट्रेनिंग ली है। इनके आने से पुलिसिंग में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।
जिले के कोटे में 1237 जवानों की भर्ती हुई थी। 250 महिला व 640 जवानों की गैर जिला में ट्रेनिंग चल रही थी। सभी जवानों की 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अब अपराधियों की खैर नहीं, क्योंकि एआई तकनीक से लैंस सिपाही आ रहे हैं, जो नए कानूनों के मास्टर है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये देश के पहले ऐसे सिपाही हैं, जो एक जुलाई 2024 से लागू हुए तीनों नए आपराधिक कानूनों की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। डिजिटल साक्ष्य से लेकर नई धाराओं तक, यह बैच अपराधियों के खिलाफ पुलिसिंग को फास्ट ट्रैक पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें