फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मताधिकार से वंचित होने पर बिफरे छात्र

Mon, 21 Dec 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के टाउन महाविद्यालय के बीएससी कृषि के छात्रों ने कालेज में नामांकन के बाद भी उन्हें छात्रसंघ चुनाव में मताधिकार से वंचित किए जाने के विरोध में जुलूस निकाला।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट पहुंच छात्रों ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्रों ने जिलाधिकारी के संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय को सौंपा।


टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह ने कहा कि टीडी कालेज के  एमएससी कृषि तृतीय समेस्टर के छात्र-छात्राओं का छात्रसंघ चुनाव में मतदान करने का अधिकार समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


 यदि कॉलेज प्रशासन समय रहते उचित कदम नहीं उठाता है, तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। महामंत्री नीरज दुबे ने कहा कि मतदान करने के अधिकार से वंचित कर देना छात्र-छात्राओं के साथ धोखा है। क्योंकि लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार मतदान होता है।

 जब छात्रों की कोई गलती नहीं है, तो उन्हें मतदान से वंचित करना पूरी तरह से गलत है। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राणा कुनाल सिंह ने  महाविद्यालय के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस मौके पर अध्यक्ष  पद प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री ऋषिकेष पांडेय, पूर्व  महामंत्री मनन दुबे, अवनीश, दीपक, विक्रम, धर्मेंद्र, दीपू, आकाश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें