फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत के साथ मुआवजा मुहैया करायें जिला प्रशासन:नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना से लड़ाई जीतने के बाद प्रदेश के नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बांसडीह विधानसभा में सरयू नदी आई बाढ़ से हुई तबाही को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ितों की तत्काल मदद करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी के माध्यम से जारी बयान में जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के साथ मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसानों की जीविका का मुख्य साधन खेती है, जो इस बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई। ऊपर से बारिश के पानी से जलभराव के कारण हालात और खराब हो गए हैं। बाढ़ और जलजमाव के कारण पशुओं को चारा नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ राहत एवं बचाव कार्य करे और बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा उपलब्ध कराए। चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वे अपने लोगों से दूर है जिसका अफसोस है, लेकिन फिर भी इस आपदा से संबंधित विभाग के लोगों से हर समय संपर्क में है। कहा कि पार्टी के नेताओं से कहा है कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में ही रहें और लोगों की परेशानी में हाथ बटाएं। कहा कि अस्वस्थ होने के कारण भले ही मेरा शरीर बांसडीह विधान सभा क्षेत्र में नहीं है, लेकिन मेरा मन हर पल बांसडीह क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें