फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की नीति और नियत दोनों खराब है : घनश्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में वेतन एवं पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में मंगलवार को धरना दिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि जल निगम कर्मचारियों का छह माह से वेतन तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन बकाया है। जिससे जल निगम कर्मचारियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। कहा वेतन न मिलने से बच्चों के शिक्षा, इलाज सहित अन्य चीजे प्रभावित हो रही है। अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के निजीकरण के विरूद्ध हुए आंदोलन से सीख लेते हुए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर निगम को बंद कर एक जगह बैठ जाना चाहिए।
विज्ञापन

विजेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि जल निगम प्रशासन के रवैये से ऐसा प्रतीत होता है कि आचार संहिता लगने का प्रशासन इंतजार कर रहा है। जूनियर इंजीनियर घनश्याम सिंह ने कहा कि प्रशासन की नीति और नियत दोनों खराब है। जनता को शुद्ध पेयजल कम दाम पर उपलब्ध कराना व्यापार नहीं है यह केवल सेवा है। हम सभी अपने अधिकारों के लिए जेल जाने तक के लिए तैयार हैं। इस मौके पर रमायण यादव, आजाद कुमार, महेंद्र यादव, दुर्गेश पाठक, राजेश सिंह, सुुनीला यादव, रविंद्र राम, रामपाल राम, विश्वनाथ सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, संतोष ओझा, रमेश सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि रहे। अध्यक्षता नागेश्वर प्रसाद तथा संचालन संतोष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें