फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः लूट की सूचना निकली फर्जी, शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के अचलगढ़ मान सिंह के छपरा मनिराय के टोला में सोमवार की रात 1.20 लाख रुपये लूट की सूचना से पुलिस हलाकान रही। पुलिस की जांच पड़ताल में सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने गांव निवासी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात छपरा मनिराय के टोला निवासी जयप्रकाश ने 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल को सूचित किया था कि अचार बनाने वाली मिर्च का व्यवसाय कर मैं घर वापस लौट रहा था। इस बीच संतोष मिश्र ने गांव की पुलिया के पास मारपीट कर पैसा लूट लिया। इस सूचना के बाद मौके पर पीआरबी पुलिस के अलावा सीओ बैरिया राजेश त्रिपाठी, एसएचओ यादवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला गलत निकला।
एसएचओ ने बताया कि पंचायत चुनाव में समर्थन को लेकर रविवार को जयप्रकाश और संतोष मिश्र के बीच मारपीट हुई थी। संतोष मिश्र को लूट के केस में फंसाने के लिए जयप्रकाश ने योजना बनाकर पीआरबी कंट्रोल को गलत सूचना दी थी। बताया कि जयप्रकाश की तहरीर पर रविवार की घटना के बाबत संतोष मिश्र के विरुद्ध मारपीट व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने संतोष और जयप्रकाश का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें