फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की नतिनी बनीं आईएएस, यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 9वीं रैंक प्राप्त की

Sat, 25 Sep 2021 09:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की नतिनी डॉ. अपाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के ओझवलिया निवासी और साहित्य के क्षितिज पर स्थापित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की भतीजी प्रोफेसर अल्पना मिश्रा की पुत्री डॉ. अपाला ने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 9वीं रैंक प्राप्त की है। डॉ. अपाला ने आर्मी कॉलेज से डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की है। वे एक कुशल डेंटल सर्जन हैं।

विज्ञापन


10वीं तक उनकी शिक्षा देहरादून में हुई और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की है। डॉ. अपाला बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रही हैं। इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट है। वे अब देश की आवाज बन कर देश हित में काम करना चाहती हैं। डॉ. अपाला ने कहा, किसी भी सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी है। निरंतर परिश्रम का लक्ष्य कामयाबी की ओर हमें अग्रसर करता है।

डॉ. अपाला के पिता मूल रूप से बस्ती जिले के रहने वाले हैं और आर्मी से रिटायर्ड कर्नल हैं। मां प्रोफेसर अल्पना मिश्र हिंदी की प्रसिद्ध कथाकार और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं। भाई भी आर्मी में मेजर के पद कार्यरत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें