फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह बोलेरो छीनने का आरोप, पुलिस बता रही ओवरटेक का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के नगरा निकासी मार्ग पर बाइक सवार युवकों ने बोलेरो में बैठे दो लोगों को पीटकर जख्मी कर दिया। बोलेरो की चाभी लेकर चले गए।बोलेरो सवार गाड़ी छीनने की कोशिश आरोप लगा रहे है। पुलिस ओवरटेक का मामला बता रही है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मलप गांव निवासी दुर्गेश सिंह अपने भाई व एक अन्य व्यक्ति के साथ मऊ रिश्तेदारी में निजी बोलेरो से जा रहे थे। अभी गांव से कुछ ही दूर गए थे कि पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके बोलेरो को रोकने लगे। बोलेरो के रुकते ही बाइक सवार युवकों ने चालक को गाली देते हुए चाभी छीन ली।बोलेरो में सवार लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बाइक सवार युवकों ने बोलेरो में बैठे दो लोगों को पीट पीटकर जख्मी कर दिया। दुर्गेश सिंह के शोर मचाने पर ग्रामीणों के आते देख बाइक सवार चाभी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष नगरा डीके पाठक ओवरटेक को लेकर विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें