फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में हादसाः जन्माष्टमी पूजन के लिए पंडाल बनाते समय लगा करंट, युवक की मौत से गांव में मातम

Mon, 30 Aug 2021 03:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

 ग्राम भांटी निवासी रितेश (22) वर्ष पुत्र खेदन राजभर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन के लिए रविवार सुबह  पंडाल बना रहा था। अचानक से करंट लगने से रितेश बुरी तरीके से झुलस गया। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
झुलसे युवक को लेकर सीएससी पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भांटी में जन्माष्टमी पूजन के लिए पंडाल बनाते समय 22 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग आननफानन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से गांव में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भांटी निवासी रितेश (22) वर्ष पुत्र खेदन राजभर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन के लिए रविवार सुबह  पंडाल बना रहा था। अचानक से करंट लगने से रितेश बुरी तरीके से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेदन राजभर के चार पुत्र में रितेश दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को उपकेंद्र पर गैंग तैनात

आज जन्माष्टमी को देखते हुए विद्युत विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। नगर में जहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए उपकेंद्र पर गैंग को तैनात किया गया है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के लिए तैयारी की गई है।  विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर एक गैंग तैनात किया गया है। इसमें एक लाइनमैन के अलावा दो सहकर्मी हैं। यह लगातार बिजली आपूर्ति पर नजर रखेंगे और किसी तरह की समस्या आने पर उसका तुरंत समाधान करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें