फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में आधी आबादी की समस्याएं सुनेंगी महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसी भी तरह की समस्या से परेशान महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा। शासन के निर्देश पर हर गांव के पंचायत भवन में मिशन शक्ति का कार्यालय खोला जाएगा। पखवारे में दो दिन महिला पुलिसकर्मी यहां बैठकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए बेहद गंभीर है। इसके लिए सरकार अनेक अभियान चला रही है। सरकार का मानना है कि महिलाओं, बालिकाओं से संबंधित अपराधों के मामले में न्यायिक प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है। महिला पुलिसकर्मी एक पखवारे में दो से तीन दिन तक गांवों में जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और बीट सिपाही दरोगा के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण भी करेंगी। वहीं प्रत्येक गांव के नव सृजित ग्राम सचिवालय के एक कमरे में मिशन शक्ति कार्यालय बनाया जाएगा। कार्यालय में मेज, कुर्सियां, रजिस्टर, स्टेशनरी, पीने का पानी, प्रकाश, पंखा आदि की व्यवस्था की जाएगी। महिला हेल्प डेस्क के समान फ्लेक्सी शीट लगाई जाएगी, जिस पर सभी हेल्प लाइन नंबर लिखे होंगे। महिला शक्ति मिशन कार्यालय में बनाई गई बीट पुस्तिका का निरीक्षण सीओ हर महीने करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी बराबर भ्रमण कर जायजा लेंगे। एसपी या एडिशनल एसपी महिला सिपाही को एक दिन का प्रशिक्षण देंगे। एसपी राजकरन नैयर ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर जिले के सभी कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्था क्रियान्वित करने का निर्देश दे दिया गया है। इसके सुपरविजन के लिए नोडल अफसर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें