बलिया में बाल बनवाने गए युवक पर आधा दर्जन लोगों ने उस्तरा और कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया है हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना से आक्रोश व्याप्त है चार को हिरासत में ले लिया गया है और शांति व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव चट्टी स्थित सैलून पर शनिवार को आधा दर्जन युवकों ने एक लड़के पर उस्तरा व कैंची से हमला कर घायल कर दिया। लड़के के कान व गर्दन में गंभीर चोट लगने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी को रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। हमला करने वाले युवक दूसरे समुदाय के होने के कारण चट्टी पर तनाव की हालत को देखते हुए पुलिस फोर्स मुस्तैद है।
विज्ञापन
बडागांव चट्टी पर स्थानीय निवासी अभय चौहान 15 वर्ष पुत्र गणेश चौहान बाल बनवाने के लिए सैलून पर बैठा था, उसी दौरान चोरकैंड गांव के दूसरे समुदाय के आधा दर्जन युवकों ने हमला कर पिटाई करने लगे। युवकों ने मारपीट के दौरान सैलून में रखा उस्तरा व कैंची से अभय चौहान पर हमला बोलकर लहूलुहान कर दिया। इसमें अभय के कान व गर्दन में गंभीर चोट लगने से वह बेसुध हो गया। सामने दुकान पर बैठे चाचा संजीत चौहान अभय को बचाने के दौरान युवकों ने कड़ा से हमला कर घायल कर दिया।
परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अभय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी को रेफर कर दिया। दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा हमला करने की खबर पर चट्टी पर सैकड़ों लोग जुट कर आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की मांग करने लगे। सूचना पर एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ बांसडीह व थाना प्रभारी रत्नेश दुबे दलबल के साथ पहुंचे, उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। एएसपी अनिल कुमार झा ने कहा कि लड़कों के दो पक्ष में हुए किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के युवकों ने कैंची से अभय पर हमला कर घायल किया है। चार युवकों को हिरासत में मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही की जा रही है।