फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू की लहरों में समाया क्रिकेट खेलने आया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। मलाही चक गांव के समीप शनिवार को सरयू नदी में स्नान करते समय यश ठाकुर (22)गहरे पानी में डूब गया। देखते ही देखते वह लहरों के बीच ओझल हो गया, जिससे नदी तट पर हड़कंप मच गया। देर शाम तक चली तलाशी के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर (महेंद्रा) निवासी रघुवंश ठाकुर का पुत्र यश ठाकुर (22) अपने मित्रों के साथ मलाही चक गांव में क्रिकेट मैच खेलने आया था। मैच खत्म होने के बाद भीषण गर्मी और थकान से राहत पाने के लिए यश अपने साथियों के साथ सरयू नदी के तट पर पहुंच गया। नदी में स्नान के दौरान अचानक जलस्तर और धारा का प्रवाह तेज हो गया, जिससे सभी मित्र गहरे पानी की ओर खिंचने लगे। घबराए युवक जान बचाने के लिए सुरक्षित किनारे की ओर भागने लगे।
इस संघर्ष में राहुल मिश्रा, रूपेश चौहान, दिलीप, अनमोल, राहुल कनौजिया और अभिषेक बजरंगी तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन यश लहरों के वेग को पार नहीं कर सका और नदी में समा गया। युवक को डूबता देख साथियों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार नितिन सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों खोजबीन की गई। तहसीलदार ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित कर बुलाया गया है। घटना की खबर जैसे ही यश के घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। होनहार युवक के इस तरह अचानक नदी में डूब जाने से मानिकपुर और मलाही चक दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें