फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: दूध पहुंचाने गई नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, रोती बिलखती घर पहुंची बच्ची ने सुनाई आपबीती

Thu, 07 Sep 2023 01:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले यादव परिवार दूध का कारोबार करते है, जो घर-घर दूध पहुंचाते हैं। इसमें इनकी बच्चियां भी सहयोग करती हैं। बुधवार की शाम को कक्षा 8 में पढ़ने वाली बालिका आरोपी युवक के घर दूध पहुंचाने गयी। घर मे कोई नहीं था।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को दूध पहुंचाने गयी नाबालिग लड़की के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की ने लौटकर आप बीती अपने परिजनों को सुनाई। लड़की के पिता ने बलुआ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi News: हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान खोदाई में मिले 85 फीट लिखे पत्थर, विरोध पर उतरे ग्रामीण, ये है मामला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला यादव परिवार दूध का कारोबार करते है, जो घर-घर दूध पहुंचाते हैं। इसमें इनकी बच्चियां भी सहयोग करती हैं। बुधवार की शाम को कक्षा आठ में पढ़ने वाली बालिका आरोपी युवक के घर दूध पहुंचाने गयी। घर मे कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए युवक ने बच्ची को घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनायी। लड़की के पिता ने प्रथम दृष्टया मारूफपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला को सूचना दी  फिर बलुआ थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस, युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी । पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना करते हुए मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने बताया कि पिता के तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें