फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर शत्रुघ्न बिंद (23) ने जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीमें मोटरबोट के जरिये उसकी तलाश करती रही। बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट (गरहथा) गांव निवासी शत्रुघ्न बिंद का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह बुधवार की शाम अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंचा। जब तक बाइक पर साथ आया उसका मित्र कुछ समझ पाता या उसे रोकने की कोशिश करता, तब तक शत्रुघ्न ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मित्र ने घटना की जानकारी शत्रुघ्न के बहनोई जितेंद्र बिंद को दी।
घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर दियर नंबरी चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बुधवार रात से ही स्थानीय मछुआरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम भी इस खोजी अभियान में शामिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया के कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। नदी के बहाव की दिशा में पड़ने वाले अन्य सीमावर्ती थानों को भी अलर्ट कर हुलिया साझा कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें