फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिता से नाराज होकर घर से निकली मासूम को पुलिस ने खोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। टेकारडेरा (कंशपुर दियर) निवासी सुरेश यादव की 7 वर्षीय पुत्री अंशू पिता से नाराज होकर घर से चली गई। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर नंबरी पुलिस चौकी के प्रभारी ने उसे खोजकर पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शिवपुर दियर नंबरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पिता से नाराज होकर बच्ची मासूमियत और गुस्से में स्कूल की ड्रेस पहने और पीठ पर बस्ता टांगे, पैदल ही अपनी दीदी के घर जाने के लिए घर से निकल पड़ी। चूंकि बच्ची बेहद छोटी थी, इसलिए उसे रास्ते की कोई जानकारी नहीं थी। वह बीच रास्ते में अकेली खड़ी थी। सड़क किनारे एक छोटी बच्ची को अकेले और परेशान हालत में देखकर एक जागरूक नागरिक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। वहां से जानकारी मिलने पर मौके पर मैं पहुंचा। बच्ची को पानी पिलाया और प्यार से पूछताछ की। बच्ची ने बातों-बातों में अपने माता-पिता और घर का नाम बताया, जिसके बाद सुरेश यादव से संपर्क किया और घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें