फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बंधे से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। चरजपूरा गांव के सामने बिरला बंधे की तरफ बाइक से घूमने गया युवक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक के पिता बैरिया निवासी मनोज पासवान की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मनोज पासवान ने बताया कि चार जून की देर शाम उनका पुत्र अमित पासवान (22) खपड़िया बाबा आश्रम के पीछे श्रीपालपुर में अपने दोस्त के घर पर निमंत्रण में गया था। खाना खाने के बाद अपने कन्हैया कुमार शाह की गाड़ी लेकर बिरला बांध की तरफ घूमने गया था। चरजपुरा के पास गाड़ी के बांध के नीचे गिर जाने के कारण चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इस बाबत एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें