फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों के खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव(बलिया )। थाना क्षेत्र के रामपुरचीट गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी एवं सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां शैलकुमारी के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुरचीट गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सगे भाई दीनानाथ गोंड एवं स्वर्गीय वकील गोड़ के परिवार के बीच शनिवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई। यह मारपीट थोड़ी ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गई। इसमें लाठी-डंडे, संभल आदि चलने लगे। इसमें एक पक्ष के अमरजीत गोंड उर्फ गोलू (20) पुत्र स्व. वकील गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां शैल कुमारी पत्नी स्व. वकील गोंड भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो पिछले 12 वर्षों से दोनों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आए दिन मारपीट होती रहती थी। इसी को लेकर शनिवार की सुबह दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के रामप्रवेश गोंड उर्फ बड़े पुत्र दीनानाथ गोंड ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर अमरजीत गोंड उर्फ गोलू पर संभल से प्रहार कर दिया। जिसमें अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में जाते वक्त मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां शैलकुमारी के तहरीर पर अभियुक्त रामप्रवेश गोंड उर्फ बड़े और उनके पुत्र धर्मेंद्र गोंड एवं रामसेवक गोंड के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर तीनों को घटना स्थल से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की मां के तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें