रेवती। उधारी का पैसा चुकता करने की बात को लेकर अराजकतत्वों ने मारपीट कर दुकानदार को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित दुकानदार के तहरीर पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
रेवती थाना क्षेत्र क दुर्जनपुर गांव निवासी विनय कुमार तिवारी पुत्र स्व. काशीनाथ तिवारी दरवाजे पर ही किराना का दुकान चलाते है। इसी गांव के संतोष यादव पुत्र लक्ष्मण यादव किराना के दुकान से उधार समान लिया था। शुक्रवार की शाम बकाया पैसा मांगने के लिए विनय कुमार तिवारी ग्राहक संतोष यादव के दरवाजे पर चले गए। इससे खार खाए संतोष यादव अपने पिता लक्ष्मण यादव व पुत्र आशीष यादव के साथ लाठी डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गए और विनय की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दुकानदार का एक हाथ टूट गया और लहूलुहान हो गया। इसके अलावा दुकान में रखे समान को भी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेवती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार के तहरीर पर तीनों के विरुद्घ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।