फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरे किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

दलजीत टोला सिताबदियारा निवासी पंकज कुमार गुप्ता (16) पुत्र दिनेश गुप्ता व भोला साह (14) पुत्र अजय साह बाइक से शुक्रवार की शाम बैरिया बाजार आए थे। वापस गांव जा रहे थे। मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप एक पिकअप से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने भोला साह को मृत घोषित कर दिया। पंकज कुमार का प्राथमिक उपचार करते हुए स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भोला अपने ननिहाल में रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें