फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भड़सर छाड़न में 4.83 करोड़ से बनेगी पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा भड़सर छाड़न में पुलिया निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने 4 करोड़ 83 लाख 59 हजार रुपये की लागत से पुलिया निर्माण का प्रारंभिक आगणन तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

राज्य योजना के तहत प्रस्तावित इस पुलिया का आकार 8×5×5 मीटर निर्धारित किया गया है। प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र के लोगों में आवागमन की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
कार्यालय मुख्य अभियंता, आजमगढ़ क्षेत्र, लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, यह निर्माण कार्य बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक-10) के अंतर्गत ग्राम सभा भड़सर छाड़न में प्रस्तावित है। विभाग ने पुलिया निर्माण के लिए 483.59 लाख रुपये का प्रारंभिक आगणन तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को प्रेषित किया है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता, बलिया वृत्त और अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक आगणन शासन को भेजे जाने के बाद अब परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इस संबंध में एई एके सिंह ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलते ही पुलिया निर्माण का कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
बरसात में जलभराव और आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत: प्रस्तावित पुलिया का निर्माण होने से भड़सर छाड़न सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से बरसात के दिनों में जलभराव और रास्ते में आने वाली बाधाओं के चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुलिया बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें