फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गंगा में डूबे दो दोस्तों के शव दो दिन बाद मिले, छठ की खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन
फेफना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर डूबे दो युवकों की तलाशी के दौरान उप​​स्थित लोगों की भीड़ - फोटो : reasi news
विज्ञापन
फेफना (बलिया)। दो दिन से गंगा की लहरों में अपनों की तलाश कर रहे दो परिवारों की उम्मीदें सोमवार को टूट गईं। माल्देपुर गंगा घाट पर शनिवार शाम डूबे दोनों दोस्तों के शव बरामद कर लिए गए। पहले मारुति नंदन गुप्ता का शव मिला। इसके करीब छह-सात घंटे बाद दूसरे दोस्त रौनक श्रीवास्तव का शव भी नदी से निकाल लिया गया। मारुति के शव से करीब 100 मीटर आगे रौनक का शव मिला। दोनों की मौत की खबर पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जिन घरों में छठ पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है।
विज्ञापन

फेफना थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि चित्तू पांडेय चौराहा निवासी नारायण नंदन गुप्ता का बेटा मारुति नंदन (19)और जगदीशपुर पानी टंकी निवासी आनंद श्रीवास्तव का बेटा रौनक(20) आपस में दोस्त थे। शनिवार शाम दोनों छठ की वेदी बनाने के लिए मिट्टी और जल लेने माल्देपुर गंगा घाट पहुंचे थे। घाट पर मोबाइल से वीडियो बनाने और गंगा में जाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए थे।
सोमवार सुबह हैबतपुर गांव के सामने गंगा में मारुति नंदन का शव बरामद हुआ। इसके बाद भी रौनक की तलाश में अभियान जारी रहा। एसडीआरएफ और फेफना पुलिस की संयुक्त टीम ने नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब छह-सात घंटे की मशक्कत के बाद पहले शव से लगभग 100 मीटर आगे रौनक का शव भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें