फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 6000 की आबादी पानी से घिरी

विज्ञापन
नगर के निहोरा में बाढ़ के पानी से होकर गुजरते लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलिया। शहर से गंगा तट तक जाने वाले महावीरघाट मार्ग पर एक फीट तक गंगा के बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इससे तटवर्ती इलाकों में बसी 6000 की आबादी प्रभावित हो गई है। निहोरा नगर में अब नाव का ही सहारा है। गायत्री मंदिर मार्ग व गायत्री काॅलोनी के 25 घरों के निचले हिस्से में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

कंसपुर दीयरा में आबादी के बीच पानी पहुंचने से लोग घिरने लगे हैं। कुछ लोगों ने ग्रीनफील्ड पर भी शरण लिए हुए है। इधर, माल्देपुर गांव के सामने नदी की धारा ग्रीनफील्ड के अंडर पास से एनएच-31 की तरफ से बढ़ने लगी है। ददरी मेला क्षेत्र में फैला गंगा का पानी : ऐतिहासिक ददरी मेला क्षेत्र में भी पानी फैलने लगा है। इस क्षेत्र लगभग 20 मकान पानी से घिरे गए हैं। नरहीं। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। इसके चलते टोंस और मगई नदी में भी उफान पर है। टोंस नदी का पानी चांदनाला को पारकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें