फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम शहद मंगल पांडेय की जयंती

Sat, 30 Jan 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महान क्रांतिकारियों के बलिदानी धरती को समझे बिना इनके नाम पर सियासत करना उचित नहीं है। वर्तमान समय में जरूरत है त्याग और समर्पण की।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम के उद्देश्यों को बदलते हुए परिवेश में स्वीकार करें तथा आर्थिक धरातल पर आने वाली चुनौतियों का सामना करें। यह बात बतौर मुख्य  अतिथि शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसाइटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने  स्मारक परिसर में आयोजित शहीद मंगल पांडेय की जयंती तथा महात्मा गांधी के  शहादत दिवस पर व्यक्त की।


उन्होंने कहा कि हमें भारतीय  परंपरा के साथ ही राष्ट्रीय परिवेश में प्रगतिशीलता चाहिये। स्मार्ट सिटी  योजना में उप्र की उपेक्षा कर केंद्र सरकार ने उप्र के वासियों का अपमान किया है।
विज्ञापन


 जबकि लोकसभा में सर्वाधिक सीट उप्र ने ही दिया था। इस अवसर पर  प्राचार्य डा. अबुल लैस अंसारी ने कहा कि देश की आजादी में शहीद मंगल  पांडेय ने ज्योति जलाई थाी और गांधी ने अहिंसात्मक तरीके से भारत को आजाद  कराया था। हमें गर्व है कि हमें यहां इन हस्तियों के जयंती एवं शहादत दिवस  पर आने का मौका मिला है।
विज्ञापन


 इस मौके पर डा. संजय कुमार पांडेय, डा. दिनेश  वर्मा, डा. प्रदीप यादव, डा. सतेंद्र गुप्ता, डा. शिववेंद्र दूबे, डा.  शशिप्रभा गौतम, श्रीमती शैल मिश्रा, हरेराम पाठक, भोला शंकर पाठक आदि मौजूद  रहे।

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें