फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीरी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

Sun, 25 Jun 2017 11:03 PM IST
ballia
विज्ञापन
महवीरी झंडा जुलूस के दौरान करतब दिखाता युवक।
विज्ञापन
 हर वर्ष की भांति इस वर्ष रविवार को कस्बा में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। अलग-अलग अंदाज में निकली झांकियां सबका मन तो मोह ही रहीं थीं। करतबबाजों का करतब भी लोगों निहारने को मजबूर कर दिया। सड़क की दोनों किनारों भीड़ में कोई अपने बच्चे को गोद में लिए तो कोई दोस्त के उपर कंधा रखकर जत्था का दर्शन करने को बेताब रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए बकायदा कंट्रोल रूम से लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


महावीरी झंडा जुलूस में रथयात्रा के पीछे-पीछे विभिन्न कमेटियों की एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां परस्पर कतारबद्घ होकर प्रदर्शन कर रहीं थी। डीजे की धुन के साथ रंगबिरंगी रोशनी अद्भुत छटा बिखेर रही थी। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए लोग देररात तक जागते रहे। इस दौरान जगह-जगह लगी दूकानों पर लोगों ने जमकर विभिन्न पकवानों का स्वाद चखा। भारी जनसैलाब देख पुलिस भी भी मुस्तैद रही। पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था किसी भी अप्रिय घटना को होने नहीं दिया। जहां कहीं भी कोई मामला बिगड़ने की सूचना मिली तुरंत फोर्स और जिम्मेदार अफसर पहुंचकर बातों से ही मामले को सुलझाते नजर आए।
इस दौरान जुलूस चतुर्भुज नाथ मंदिर से निकलकर हास्पिटल रोड होते हुए बाजार चौक तक गया। वहीं मिल्की मुहल्ला का जुलूस मिल्की मुहल्ला महावीर स्थान से निकलकर डाकखाना, जल्पा चौक होते हुए बस  स्टेशन चौरा मंदिर प्रांगण में    पहुंच कर समाप्त हो गया जबकि अन्न अखारों का जुलूस चतुर्भजु रथ यात्रा के पीछे-पीछे देररात जल्पा चौक में मौजूद रहा।  इस दौरान हर-हर महादेव, जय श्रीराम, जय बजरंगबली के  उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हर गतिविधि ःकस्बा में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा को लेकर प्रशासन रविवार को काफी संजीदगी बरती। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, वहीं भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान के साथ ही चार क्षेत्राधिकारी व चार उप जिलाधिकारी,  फायर ब्रिगेड, टीयर गैस, महिला पुलिस को भी तैनात किया गया था। जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं अपरजिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक रशीदिया मस्जिद से कर रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें