फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरौली चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे का एंगल बदला

Sat, 24 Jun 2017 11:27 PM IST
ballia
विज्ञापन
cctv
विज्ञापन
बलिया। प्रांतीय सीमा भरौली पर होने वाली तस्करी की निगहबानी करने के लिए प्रशासन की ओर से लगाए गए दोनों सीसीटीवी कैमरे के एंगल बदल दिया गया है। इस बावत अमर उजाला ने खुलासा किया था कि सीसीटीवी कैमरा लगा तो जरूर लेकिन तस्करों के मुफीद।  
विज्ञापन


मालूम हो कि करीब एक माह पहले अमर उजाला ने प्रांतीय सीमा से होने वाली तस्करी का खुलासा किया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ पर दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। लेकिन इसके लगाने में ‘खेल’ कर दिया और अमर उजाला ने इसका खुलासा कर आशंका जताई कि कैमरे की दिशा इस कदर रखी गई है कि बिहार प्रांत से आने वाले वाहन उनसे बच जाएंगे।


इसके बाद इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने नरहीं एसओ को फटकार लगाते हुए कैमरे की दिशा सही कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलवा दी गई। अब एक कैमरे की निगाह बक्सर-गाजीपुर मार्ग कार्नर तो दूसरे की निगाह बक्सर-बलिया मार्ग के कार्नर पर रखा गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अब कैमरा चौराहे से होने वाले हर ‘खेल’ को कैद करेगा। लेकिन वाहन चालक भी इसको लेकर सतर्क हैं और बिना तिरपाल लगाए वाहनों को चौराहे से क्रास नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा खासकर बिहार प्रांत की ओर से आने वाले लाल बालू, कोयला, गिट्टी को लाने का काम अंधेरे में ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें