फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहांव पशु आश्रय स्थल पर एक बछड़े की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोहांव ब्लॉक परिसर से सटे पशु आश्रय स्थल में सोमवार को एक बछड़े की मौत हो गई। देरशाम बछड़े को ठेला पर लादकर हटाने की जानकारी पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो बीडीओ ने पोस्टमार्टम कराने की बात कह मामले को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि चारे के अभाव में बछड़े की मौत हुई है।
विज्ञापन

लाख कवायद के बावजूद जिले के पशु आश्रय स्थलों में गोवंश की मौत रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोहांव ब्लॉक परिसर से सटे गो-आश्रय स्थल बनाया गया है जो निर्माणाधीन है। बताया जाता है कि सोमवार को गो आश्रय स्थल पर एक बछड़े की मौत हो गई। इसके बाद देर शाम में ठेले पर उसे लाद कर कहीं ले जाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ गई और ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने बीडीओ को मामले की जानकारी दे दी। बीडीओ ने पशु आश्रय स्थल पर मौजूद सफाईकर्मी को बिना पोस्टमार्टम कराए मृत बछड़े को कहीं नहीं ले जाने का निर्देश दिया। उधर, गांव के लोगों की मानें तो बछड़े की मौत दिन में ही हो गई थी और कर्मचारी रात होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि आनन-फानन में बछड़े को कहीं ठिकाने लगाया जाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आए दिन इस तरह का मामला सामने आता है और इसमें मृत बछड़े को कहीं फेंककर उसके कान में लगे टैग काट लिया जाता है और दूसरे बछड़े को पकड़ कर उसके कान में डाल कर पशु आश्रय स्थल में रख दिया जाता है।
बीडीओ आनंद चौरसिया ने बताया कि एक बछड़े के मरने की जानकारी मिली है। पशु आश्रय स्थल पर ही मृत बछड़ा रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही हटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें