फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के युवक की हत्या, यूपी के दियारे में फेंका

Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र के जवहीं दियारा में मंगलवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने शव की शिनाख्त बिहार के नैनीजोर निवासी भीम ठाकुर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की सूचना पर हल्दी पुलिस ने नैनीजोर के कई घरों में छापेमारी की।
विज्ञापन

बिहार के बड़की नैनीजोर निवासी भीम ठाकुर अपने छोटे भाई लक्ष्मी शंकर ठाकुर के साथ सोमवार की शाम करीब चार बजे खेत से लौट रहा था। भीम के भाई की मानें तो नैनीजोर गांव के समीप कुछ लोगों ने भीम की बाइक रोकी और लक्ष्मीशंकर से बाइक लेकर घर जाने को कहा। देर रात तक जब भीम वापस घर नहीं आया तो भीम के भाई ने नैनीजोर थाने में इसकी सूचना दी। इसके साथ ही वहां की पुलिस खोजबीन में जुट गई। मंगलवार को युवक का शव करीब एक बजे हल्दी थाना क्षेत्र के जवहीं दियर गांव के पास मिला। जानकारी होने के बाद भीम का भाई मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त अपने भाई भीम के रूप में की और फिर एक बार नैनीजोर थाने में इसकी सूचना दी। वहां की पुलिस यूपी का मामला बता शव लेने से मना कर दिया। इसकी सूचना बलिया पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने हल्दी थाने को इसकी सूचना दी। हल्दी थाने के एसआई बच्चे लाल अपने हमराहियों के लेकर घटना स्थल जवहीं गांव पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। मृतक भीम के भाई की सूचना पर हल्दी पुलिस ने नैनीजोर में कुछ घरों में छापेमारी की, लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें