फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 फीसद बुजुर्ग और दिव्यांग चाहें बूथ पर ही मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आयोग ने भले ही इस बार दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी है, लेकिन अभी भी बूथ पर ही मतदान करने को लेकर ज्यादा भरोसा है। ये हम नहीं कहते बल्कि आंकडे़ बोलते हैं। जिले में कुल 76344 बुजुर्ग व दिव्यांग के सापेक्ष केवल 763 लोग ही पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। 99 फीसद बुजुर्गों और दिव्यांगों ने बूथ पर ही भरोसा जताया है। 763 लोगों के लिए जिला प्रशासन ने कुल 49 मतदान टीमें बनाई हैं। इन टीमों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं चरण में निर्धारित मतदान से 10 दिनों पहले इनका मतदान कराया जाएगा और तीन दिन मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपनी मर्जी से घर बैठकर ही मतदान कर सकेंगे। आयोग ने इसके लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की व्यवस्था निर्धारित किया है। चुनाव आयोग के आदेश के तहत जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 56597 वृद्ध और 17747 दिव्यांग मतदाताओं को प्रशासन की ओर से चिह्नित किया गया। बीएलओ की मदद से मतदाताओं की मर्जी पूछने के लिए फार्म-12 जारी किया गया ताकि घर से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या के आधार पर बैलेट पेपर का प्रकाशन कराया जाए। इन वृद्ध मतदाताओं और दिव्यांगों की मर्जी पत्र में 99 फीसदी बुजुर्ग व दिव्यांगों ने बूथ पर मतदान करने की बात कही जबकि एक फीसदी कुल 763 ने ही घर बैठे मतदान करने की सुविधा मांगी।
-------------------
रिजर्व सहित कुल 49 मतदान टीमें गठित
बुजुर्ग व दिव्यांगों को मतदान के लिए कुल 49 मतदान टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक टीम रिजर्व रहेगी। प्रत्येक टीम में एक मतदान अधिकारी प्रथम, एक मतदान अधिकारी द्वितीय व एक माइक्रो आब्जॉर्वर रहेंगे। रिजर्व सहित विस क्षेत्र बलिया नगर में 9, फेफना में 5, रसड़ा में 5, सिकंदरपुर में 6, बेलथरारोड में 6, बांसडीह में 6 व बैरिया में 12 मतदान टीमें बनी हैं।
विज्ञापन

---------------------
मतदान टीमों का प्रशिक्षण कल
बुजुर्ग व दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए गठित टीमों को पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाएगा। 14 फरवरी को कृषि भवन के सभागार में दो पालियों में मतदान टीम के कर्मियों का प्रशिक्षण होगा। पहली पाली में बलिया नगर, फेफना, रसड़ा व सिकंदरपुर विधान सभा के लिए गठित टीमों के कर्मियों को दूसरी पाली में बेल्थरारोड, बांसडीह व बैरिया विधान सभा के लिए गठित टीमों के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
----------------------
बुजुर्ग व दिव्यांग पहले ही करेंगे मतदान
पोस्टल बैलेट से बुजुर्ग व दिव्यांग को मतदान कराने की तिथि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से तय कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए पोस्टल बैलेट के प्रभारी विकेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों 20, 21 व 22 फरवरी के बीच निर्धारित टीमों की ओर से मतदाता के घर पहुंच कर मतदान कराया जाएगा। इन तिथियों में सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------
विस क्षेत्र चिह्नित बुजुर्ग----दिव्यांग मतदान करने वाले बुजुर्ग ---दिव्यांग
बेल्थरारोड 8445 2222 75 19
रसड़ा 8060 3376 54 18
सिकंदरपुर 6440 2931 69 28
फेफना 7570 2369 83 17
बलिया नगर 7019 2856 103 52
बांसडीह 9774 3829 43 39
बैरिया 9289 2164 136 47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें