बलिया। सांसद भरत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पद यात्रा के कार्यक्रम के तहत सोमवार को बलिया विधान सभाक्षेत्र के हनुमानगंज मण्डल के पौहारीपुर पुल से निकाला। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अगरसंडा, निधरिया आदि गांवों में पदयात्रा निकालकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का पर्चा वितरित कराया। केंद्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों का बखान किया गया।
राष्ट्रपति महात्मा गांधी के दांडी यात्रा के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के मध्य प्रचारित करने के लिए प्रदेश भर में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सांसद भरत सिंह ने पहाड़ीपुर पुल से पदयात्रा का आरंभ कर अगरसंडा, निधरिया आदि गांवों में पदयात्रा का नेतृत्व किया तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों, पिछडों के विकास के लिए कार्य किया है। कहा कि पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है, तो देश के अंदर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना स्किल्ड इंडिया, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं के माध्यम से गरीबों के विकास को आगे बढ़ाया है।
इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, राजीव मोहन चौधरी, डॉ. बीएन गुप्ता, सुरजीत सिंह, आशुतोष पांडेय, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह गामा, जावेद कमर खान, माया शंकर राय, श्रद्धा वर्मा, रिंकू पांडेय , संतोष चौरसिया, अनिल यादव ,संजय पांडेय, समीप ठाकुर, टूना सिंह, सत्येंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बब्लू श्रीवास्तव, आनंद सिंह, मनोज सिंह आदि रहे।